छोड़कर सामग्री पर जाएँ

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. पूरनलाल पटेल हुए सम्मानित

WhatsAppImage2026 01 27at4.54.19PM

रायगढ़। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ, रायगढ़ में पदस्थ डॉ. पूरनलाल पटेल को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम  ने  डॉ. पटेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. पटेल को यह सम्मान पशुधन सेवा, संरक्षण तथा पशु चिकित्सा विभाग में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन और समर्पित सेवा कार्यों के लिए दिया गया।

उल्लेखनीय है की डॉ. पूरनलाल पटेल द्वारा पशुओं में नस्ल सुधार हेतु 544 कृत्रिम गर्भाधान सफलतापूर्वक किए गए। इसके साथ ही शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के माध्यम से पशुओं के उपचार में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा गायों में सिजेरियन प्रसव 61, प्रसव में कठिनाई (डिस्टोकिया) के 26 उपचार, कैंसर सर्जरी 3 तथा आवारा कुत्तों में 3 सर्जरी की गईं।

इन सभी कार्यों के माध्यम से उन्होंने पशु कल्याण और पशु चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा दी है। उनकी इन उपलब्धियों पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों एवं पशुपालकों ने हर्ष व्यक्त

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: