छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो कमरों में मौत का मंजर! घर के अंदर दो लाशें, चारों तरफ खून, दंपति की हत्या सनसनी

IMG 20250717 WA0024

अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे अभनपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिरोदा गांव में एक बुजुर्ग दंपति की लाश उनके ही घर के अंदर खून से सनी हालत में मिली है। दोनों की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब भूखन खेत में काम करने नहीं पहुंचे, तो उन्हें बुलाने एक ग्रामीण उनके घर पहुंचा। वहां जो देखा, उससे उसके होश उड़ गए। एक कमरे में भूखन की लाश पलंग पर पड़ी थी, जबकि पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि घर के अंदर कई सामान बिखरे हुए थे, जिससे लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वारदात किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे घाव मिले हैं। लाशों के आसपास खून फैला हुआ था। जिस अंदाज में हत्या की गई है, उससे पुलिस इसे बहुत ही योजनाबद्ध और नफरत भरा अपराध मान रही है।

तीन बच्चों के माता-पिता थे दंपति

दंपति के तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है – एक धमतरी में और दूसरी पाटन में। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।घटनास्थल पर ACCU टीम, FSL यूनिट, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम हर पहलु पर जांच कर रही है। फिलहाल, शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस डबल मर्डर केस की साजिश बेनकाब की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: