छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मोहर्रम पर अब नहीं बजेगा डीजे-धुमाल, नाच-गाना पर भी प्रतिबंध

E0A4B5E0A495E0A58DE0A4ABE0A4ACE0A58BE0A4B0E0A58DE0A4A1

रायपु‌र। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों से पहले छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मस्जिद समितियों, दरगाह समितियों और आयोजनकर्ताओं को एक परामर्श (एडवाइजरी) जारी कर अपील की है। वक्फ बोर्ड ने कहा कि सूबे की तमाम ताजिया कमेटियों, दरगाह कमेटियों, उर्स कमेटियों, मुतवल्लियन इंतजामिया कमेटी एवं तमाम जिम्मेदारां को गुजारिश की जाती है कि मोहर्रम, उर्स एवं दीगर इस्लामी तकरीबात का एहतमाम सिर्फ कुरआन-ए-करीम,

अहादीस-ए-मुबारका और शरीअत-ए-मुतहहरा के मुताबिक किया जाए। मोहर्रम, उर्स व दीगर मजहबी तकरीबात में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना, आतिशबाजी व तमाम गैर-शरई और गैर-मुनासिब सरगर्मियों की किसी भी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने कहा कि यह भी हिदायत दी जाती है कि किसी भी जुलूस, उर्स या मजहबी तकरीब में गैर-शरई उमूर, डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी या दूसरी (प्रतिबंधित) सरगर्मियां पाई जाने पर संबंधित कमेटी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर संबंधित कमेटी को भंग किया जाएगा साथ 50000 का जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कमेटी पर होगी। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड तमाम मुसलमानों से अपील की है कि मोहर्रम को हजरत इमाम हुसैन और शुहदा-ए-कर्बला की अजीम कुर्बानियों की याद में इबादत, सब्र, सादगी, अखलाक और मजहबी अदब के साथ मनाएं व हर उस अमल से परहेज करें जो शरीअत-ए-इस्लामिया के खिलाफ हो।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: