रायगढ़। 6 दिसंबर शाम 7 बजे संपूर्ण रायगढ़ नगर में एक साथ हनुमान चालीसा के भक्ति भाव के स्वर से पूरा शहर गुंजायमान होगा। रायगढ़ नगर के सभी 120 मोहल्लों, 48 वार्डों सभी कॉलोनियों एवं 24 बस्तियों में एक साथ हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। एक साथ होने वाले हनुमान चालीसा के स्वर से सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ का वातावरण और भी दिव्य एवं पावन हो जाएगा। यह कार्यक्रम रायगढ़ नगर की समस्त 24 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन समितियां के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहा।
आयोजन का उद्देश्य नगर में नवनिर्मित हिंदू सम्मेलन समितियां कार्यक्रम को भव्यता देने में जुटी हुई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक चेतना को आव्हान कर सामाजिक एकता एवं समरसता स्थापित करना है। रायगढ़ नगर के सभी सनातनियों से आग्रह है कि इस पुण्य एवं ऐतिहासिक हनुमान चालीसा पाठ में अपनी सभागिता प्रस्तुत कर, स्वयं एवं अपने परिवार के लिए पुण्य अर्जित करें एवं समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने में अपना योगदान दें।


























