छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिर्फ 200 रुपये के उधार पर विवाद, युवक ने चाकू से किया हमला; घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

image 2026 09 10T001017.255

बिलासपुर। सिर्फ 200 रुपये के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पैसे मांगने पर बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधार के 200 रुपये मांगने पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार की रकम मांगी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक ने बताई घटना की जानकारी
घायल बलराम ध्रुव (30 वर्ष) ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। उसने एक हफ्ते पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। बुधवार को रुपये मांगने पर कृष्ण ध्रुव ने कहा कि अभी रुपये नहीं हैं, बाद में दे दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: