छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लाठी के सहारे पेंशन लेने पहुंचा दिव्यांग

file 0000000061788211b359362ce5b787e7

धरमजयगढ़ (केलो प्रवाह)। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दावे अक्सर किए जाते हैं, लेकिन धरमजयगढ़ में सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्राम पंचायत कामोसिंडांड के आश्रित ग्राम निवासी दिव्यांग युवक उचित राम अपनी दिव्यांग पेंशन लेने दूर-दराज से धरमजयगढ़ पहुंचा, लेकिन उसके हाथ में कोई सहायक उपकरण नहीं था, वह एक लकड़ी के सहारे चलने को मजबूर नजर आया। भारतीय स्टेट बैंक में दिव्यांग पेंशन लेने पहुंचे उचित राम पर स्थानीय पत्रकारों की नजर पड़ी। जनपद पंचायत के सामने जब उससे बातचीत की गई तो उसने अपनी जिंदगी की ऐसी पीड़ा बताई, जो

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है। उचित राम ने बताया कि वह दिव्यांग है और चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। इसके बावजूद उसे शासन की ओर से अब तक ट्रायसाइकिल नहीं मिल सकी है। उसका कहना है कि वह कई बार आयोजित शिविरों में जाकर अपनी समस्या बता चुका है और ट्रायसाइकिल के लिए आवेदन/मांग कर चुका है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। दूर-दराज के गांव से पेंशन लेने धरमजयगढ़ तक लाठी के सहारे पहुंचने को मजबूर उचित राम की तस्वीर व्यवस्था के सामने एक सीधा सवाल छोड़ रही है : जब जरूरतमंद व्यक्ति खुद चलकर सरकारी दफ्तरों और शिविरों तक पहुंच रहा है, तो क्या शासन की योजनाएं भी उसके घर तक नहीं पहुंच सकतीं?

उसकी स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लंबी दूरी तय कर पेंशन लेने धरमजयगढ़ आने के लिए उसे लकड़ी की लाठी का सहारा लेना पड़ता है। तस्वीर में भी वह इसी लकड़ी के सहारे खड़ा दिखाई दे रहा है। उचित राम ने बताया कि उसके परिवार में उसका भाई भी दिव्यांग है और उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। उसके भाई को ट्रायसाइकिल मिल चुकी है, लेकिन वह स्वयं अब तक इस सुविधा से वंचित है। उसका कहना है कि वह लगातार शिविरों और संबंधित स्थानों पर अपनी समस्या लेकर जाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पाई। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब एक ही परिवार में दिव्यांग सदस्यों की स्थिति शासन-प्रशासन के संज्ञान में है, तो फिर जरूरतमंद उचित राम तक सहायक उपकरण क्यों नहीं पहुंच पाया?

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: