छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रत्नाबांधा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

dhamtari accident 1

धमतरी। रत्नाबांधा इलाके में बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय सागर नागारची बुधवार देर रात पैदल धमतरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान रत्नाबांधा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत घटनास्थल से फरार हो गया।

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे अभय ठिटे ने घायल युवक को देखा और तत्काल इसकी सूचना इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को दी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलते ही शिवा प्रधान अपने साथी डोमन साहू के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सागर नागारची को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सागर नागारची को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस व प्रशासन द्वारा घटना स्थल से भागे अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: