छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों और छूटे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू

images2812928229

छत्तीसगढ़। राज्य में 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्कूलों, रैन बसेरों और श्रमिक बस्तियों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में मौजूदा मतदाता सूची की तुलना पिछली सूची से की जा रही है, ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जिनके नाम पहले दर्ज थे लेकिन वर्तमान सूची से हट गए हैं। पात्रता की पुष्टि होने के बाद ऐसे नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है।

घर-घर सत्यापन और साप्ताहिक लक्ष्य तय

निर्वाचन विभाग ने इस अभियान को करीब एक महीने के भीतर पूरा करने की समय-सीमा तय की है। इसके लिए प्रत्येक बीएलओ को हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य सौंपा गया है।

मतदान केंद्रों के अलावा बेघर और वंचित वर्ग के लोगों को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए रैन बसेरों तथा श्रमिक बस्तियों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। बीएलओ को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य जारी है।

स्कूलों में ईएलसी और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी समय में पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में दर्ज कराना है।

नए मतदाता और पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए ECINET ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल पर आवेदन की सुविधा दी गई है। ECINET ऐप पर ‘Book a Call with BLO’ का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: