छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसकर मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका

khat me aag

धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव कचना में देर रात खाट पर सो रहे एक बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

देर रात खाट में अचानक भड़की आग

नवागांव कचना निवासी नोहर यादव गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपनी खाट पर सोने चले गए थे। देर रात अचानक उनकी खाट में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घर में बिजली बंद होने के दौरान जब परिजनों का ध्यान गया, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

परिजनों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बुजुर्ग लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, शॉर्ट सर्किट का अंदेशा

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के प्राथमिक कारणों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: