छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह के लिए देवेन्द्र ने मांगा पर्याप्त फंड

IMG 20240807 WA0014
  • सांसद ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, करीब नौ दिग्गज कलाकारों के नाम तय

रायगढ़, 6 अगस्त। चक्रधर समारोह में कलाकारों के चयन को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है। भव्य कार्यक्रम कराने में फंड की कमी आड़े आ रही है। इसलिए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री ने पहले की अपेक्षा अधिक फंड आवंटित करने की मांग की है। इस बार का चक्रधर समारोह दस दिन का भी होगा और रामलीला मैदान में होगा। पूर्व की तरह ही राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार बुलाए जा रहे हैं। इसमें लाखों रुपए तो केवल कलाकारों के भुगतान में लग जाएगा। दस दिन तक डोम, टेंट, साउंड सिस्टम, वीआईपी मूवमेंट आदि का खर्च अलग है। अभी तक सरकार की ओर से फंड को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इस बार राजा चक्रधर सिंह के वंशज राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह भी अपने स्तर पर प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य पूर्व की भांति भव्य चक्रधर समारोह कराने का है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा है कि रायगढ़ के आदिवासी राजा स्व. चक्रधर सिंह के सांगीतिक अवदान में पिछले तीन दशकों से चक्रधर समारोह हो रहा है। नामचीन कलाकारों के अलावा छग के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाता है। कुश्ती-कबड्डी के खेल भी आयोजित होते हैं। इसलिए भाजपा के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के काल में पूर्ववत जारी राशि में पर्याप्त बढ़ोतरी करने निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने सीएम साय से पहले की तुलना में अधिक फंड की मांग की है।

नौ कलाकारों के नाम तय
इस बार कलाकार चयन समिति ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के नाम तकरीबन तय कर दिए हैं। इसमें हेमामालिनी, अनूप जलोटा, मीनाक्षी शेषाद्री, राकेश चौरसिया और कुमार विश्वास के नाम पहले से तय थे। सूची में अब पद्मविभूषण हरिप्रसाद चौरसिया, ओडिसी नृत्यांगना रंजना गौहर, त्रिधारा समूह और आरती सिंह के नाम जुड़े हैं।

पीएम मोदी को भावुक करने वाला कव्वाल
सूत्रों के मुताबिक इस बार कव्वाली का भी एक लोकप्रिय कार्यक्रम रखा गया है। मशहूर कव्वाल चांद अफजल कादरी का नाम फाइनल किया गया है। वे राज्यसभा सांसदों के विदाई समारोह में प्रस्तुति दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कव्वाली सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: