छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आम के पेड़ों में पान की खेती कर रहे देवभोग के युवा किसान अवनीश पात्र को मिला नवोन्मेषी कृषक सम्मान

paan 01
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना, सालाना कमा रहे 5 से 7 लाख रुपये

गरियाबंद। आम के पेड़ों में पान की खेती यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा ही कारनामा देवभोग के युवा किसान अवनीश पात्र ने किया है. इस नवाचार के लिए दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में नवोन्मेषी कृषक सम्मान 2025 से सम्मानित अवनीश को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से भरपूर सराहना मिली.

देवभोग के गहनामुड़ा में स्थिति बंजर भूमि को 9 साल पहले संवार कर सब्जी बाड़ी व आम का बागान बनाने वाला अवनीश पात्र ने नवोन्मेषी कृषक सम्मान के लिए जनवरी माह में कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के मार्गदर्शन में आवेदन किया था. भौतिक परीक्षण व कई चरणों के सत्यापन रिपोर्ट के बाद अवनीश के कृषि नवाचार का चयन छत्तीसगढ़ से किया गया. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक हिमांशु पाठक समेत संस्था के तमाम बड़े पदाधिकारियों के हाथों यह सम्मान दिया गया.

paan4137065661447579617

सालाना कमा रहे 5 से 7 लाख
22 से 24 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवाचार करने वाले सभी किसानों से चर्चा की. अवनीश ने बताया कि 4 एकड़ के आम बगान में वे आम के पेड़ों में पान की खेती, पेड़ के छांव का इस्तेमाल हल्दी व अदरक की खेती कर रहे हैं. इंटर क्रॉप में नवाचार कर वे सालाना 5 से 7 लाख का आय अर्जित कर रहे हैं. अवनीश के इस नवाचार से प्रभावित केंद्रीय मंत्री ने जमकर सराहना करते हुए इस तकनीकी का इस्तेमाल अन्य कृषक भी करें, उसके लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

हर वर्ष होता है आयोजन
इनोवेटिव फार्मर सम्मान कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले कृषकों के सम्मान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र प्रति वर्ष आयोजित करती है. कृषि कार्य करने वाले 25 से 30 राज्य में से प्रत्येक राज्य से 1 या 2 किसानों का चयन इस सम्मान के लिए किया जाता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: