छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शक्तिपीठों में होगा देवभोग घी का उपयोग!

images 8 1

रायगढ़, 25 सितंबर। देश में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने का मामला तूल पकड़ा हुआ है। ऐसे समय में छग शासन के पशुधन विकास विभाग का एक आदेश सामने आया है। विभाग ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि वे नवरात्रि के दौरान शक्तिपीठों में देवभोग के घी समेत अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित करें। इतने सालों से स्थापित होने के बावजूद छग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित का ब्रांड देवभोग बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो सका है। देश के दूसरे बड़े ब्रांड की तुलना में बिक्री अब भी कम ही है। कई शहरों में देवभोग के पार्लर भी नहीं खोले जा सके। जहां खुले थे, वहां आपूर्ति बराबर नहीं होने से उनको बंद करना पड़ा।

अब नवरात्रि के पहले पशुधन विकास विभाग ने सभी जिलों को आदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 700 दुग्ध सहकारी समितियों से संबद्ध 30 हजार से अधिक पशुपालक परिवार सुबह-शाम दूध उपलब्ध कराते हैं। देवभोग के उत्पाद गुणवत्तायुक्त होते हैं। इसलिए नवरात्रि पर शक्तिपीठों में ज्योति प्रज्जवलन और प्रसाद निर्माण के लिए देवभोग घी के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब देश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर बवाल मचा हुआ है। छग में देवभोग ब्रांड के उत्पादों को इस्तेमाल करने के लिए अब पत्र लिखा गया है। इससे राज्य का ब्रांड भी आगे बढ़ेगा और शुद्धता की गारंटी भी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: