छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देर रात जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आकस्मिक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप सील, उपभोक्ता सुरक्षा और शासन निर्देशों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त

खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप सील

रायगढ़, 19 मई 2026। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। निरीक्षण में संचालन और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों में अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

प्रशासनिक जांच में निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हितों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई रायगढ़ एडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी तथा खरसिया तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: