छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायगढ़ जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

IMG 20240905 WA0015

रायगढ़। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा रायगढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारियों , वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा कर रायगढ़ जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। सदस्यता अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दो तारीख को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा भाजपा की सदस्य बना कर इस अभियान की शुरुआत की और तीन तारीख को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी द्वारा सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की और आज चार तारीख को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है इसके बाद पांच तारीख से सभी मंडलो में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी जिसकी तैयारियां पुरी कर ली गई है | पुरे रायगढ़ जिले में आप लोगो को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने है जिसके लिए जिले के तेईस मंडलों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर आप लोगो को तीन सौ सदस्य बनाने है जिसके लिए हम सभी को घर – घर जाकर लोगों जोड़ना होगा हमे उन सभी वर्गों पर भी ध्यान देना चाहिए जो हमसे जुड़ नहीं पाए हैं और इस बार उन्हें भी अपने भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करवा के सदस्य के रुप में जोड़ना होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। पार्टी के इस अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। घर घर जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाएं। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर जिले की कार्यशाला के साथ पुरे जिले के मंडलो, शक्ति केन्द्रो और बुथों पर कार्यशालाएं हो चुकी है, आज जिले कि सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए हमारे बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश द्वारा रायगढ़ जिले को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसके लिए हमें हमारे जिले के एक हजार पच्चासी बुथों पर तीन सौ सदस्य बनाना है ये लक्ष्य को हम सब मिलकर पुरा करेंगे साथ ही साथ मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर अन्य सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, मोर्चा ,प्रकोष्ठो को भी सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है उसे भी हम सब मिलकर पुरा करेंगे‌।सभी के संबोधन के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा उपस्थिति सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उन्हीं के मोबाइल फोन से भाजपा की सदस्यता मोबाइल नंबर 8800002024 पर काल करवा सदस्यता ग्रहण करवा उनका सदस्यता कार्ड वितरित कर जिले की सदस्यता अभियान की शुरुआत किया ।
जिले के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, प्रदेव कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो,भाजपा जिला महामंत्री द्वय अरुणधर दिवान, सतीश बेहरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल , सुभाष पाण्डेय ,भाजपा वरिष्ठ नेत्री शीला तिवारी भाजपा जिला मंत्री महेश साहु, सुरेन्द्र पाण्डेय, रत्थु गुप्ता, रंजु संजय , नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल,अपिव मोर्चा जिला महामंत्री सनत नायक, कार्यालय मंत्री अमरदीप सिंह जटाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहु, भाजपा मंडल जुटमिल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा,आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा सहित सैकड़ो कि संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: