छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने की आत्महत्या, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

image 2025 01 26T231048.127

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड के देहरादून में आत्महत्या कर ली है. इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी जी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी जी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि दीपा मंडावी उत्तराखंड के देहरादून में एक पीजी में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी. उसकी पढ़ाई का यह अंतिम वर्ष था, लेकिन दीपा ने 26 जनवरी रविवार को आत्महत्या कर ली. दीपा हाल ही में अपने घर दंतेवाड़ा आई थी और कुछ दिन बाद देहरादून लौटी थी. इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: