- खनिज विभाग को सूचना मिलने पर भी कार्रवाई नहीं, पहले भी दूसरे की जमीन पाटी
रायगढ़, 9 अगस्त। खनिज माफिया के पनपने का कारण खुद विभाग ही है। एक बार किसी पर कार्रवाई होती है तो फिर दोबारा उसकी तरफ विभाग नहीं देखता। कारण, माफिया का दखल विभाग में हो जाता है। दो महीने पहले जिस माफिया के जेसीबी और हाईवा को जब्त किया था अब वो एनएच को पाटने लगा है। सहदेवपाली क्षेत्र में एक ही खनन माफिया कभी मुरुम का अवैध खनन करते पाया जाता है तो कभी मिट्टी पाटते हुए। खनिज विभाग से खनन अनुज्ञा लिए बिना ही मुरुम का अवैध उत्खनन किया जाता है।
दो महीने पहले इसी क्षेत्र में दूसरे की निजी भूमि पर मुरुम पाटने पर तगड़ी पेनाल्टी हो चुकी है। तक जेसीबी और हाइवा भी जब्त किया गया था। उस कार्रवाई के बाद कभी खनिज विभाग ने अपने हाथ नहीं खोले। जबकि काम बदस्तूर जारी रहा। अब तो हद हो गई है। शहर में एक होटल के बेसमेंट खुदाई का काम चल रहा है। यहां से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा निकला है। इस मिट्टी को ले जाकर सहदेवपाली में ही एनएच में डाल दिया गया है।
ऐसा नहीं है कि मिट्टी को रोड से नीचे डाला गया है। रोड के ऊपर तक मिट्टी आ गई है जो बारिश में पूरी सडक़ पर फैलेगी। पूर्व में इसी खनन माफिया ने मुरुम का अवैध खनन कर एक राईस मिल के पीछे पाटा था। कम से कम 300 ट्रिप मुरुम पाटी गई थी। तब खनिज विभाग ने जेसीबी और हाइवा जब्त किया था।



























You must be logged in to post a comment.