छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेटियां राष्ट्र की निर्माता, कानून की जानकारी ही उनका सुरक्षा कवच : न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा

रायगढ़, 24 जनवरी 2026। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन तथा तालुका अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश श्री शहाबुद्दीन कुरैशी जी एवं जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा जी के कुशल निर्देशन में आज ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में एक वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, “बेटियां केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि एक सशक्त वर्तमान की नींव भी हैं। न्याय तक पहुंच (Access to Justice) आपका संवैधानिक अधिकार है। कानून आपकी सुरक्षा के लिए कवच की तरह मौजूद है।” उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, तो कोई भी शक्ति उन्हें उन्नति के मार्ग पर बढ़ने से नहीं रोक सकती।

न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा ने छात्राओं को व्यवहारिक कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला:-
पोक्सो (POCSO) एक्ट: – यौन अपराधों से संरक्षण हेतु बने कड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
गुड टच-बैड टच: – छात्राओं को अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने के तरीके बताए गए।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम:- बाल विवाह के कानूनी दुष्प्रभावों और इसे रोकने हेतु कड़े प्रावधानों से अवगत कराया गया।
नालसा (NALSA) की योजनाएं: उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में बालिकाएं विधिक सहायता का निःशुल्क लाभ उठा सकती हैं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिश्चंद्र बेहरा, कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे श्री विजय पण्डा, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) बालकृष्ण, लवकुमार चौहान, टीकम सिदार एवं सुभाष चौधरी ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: