छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार तहसील के 37 ग्रामों का एग्रीस्टेक पोर्टल में डाटा वेरिफिकेशन जारी, सभी किसानों का होगा धान पंजीयन

IMG 30092021 121249

रायगढ़। शासन द्वारा संचालित एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के अब तक 1,22,556 कृषकों का पंजीयन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पंजीयन उपरांत प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन एवं अनुमोदन पटवारी और तहसीलदार स्तर पर किया जा रहा है। पूर्व में तमनार तहसील के 37 ग्रामों के किसानों का डाटा तकनीकी त्रुटि के कारण

जिला जशपुर के ग्राम मनोरा में प्रदर्शित हो रहा था, जिससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र शासन की फार्मर रजिस्ट्री तकनीकी टीम द्वारा समस्या का समाधान कर दिया गया है। अब संबंधित ग्रामों का समस्त डाटा तहसील तमनार के पटवारी एवं तहसीलदार की आईडी पर प्रदर्शित हो रहा है, जहां डाटा वेरिफिकेशन एवं अप्रूवल का कार्य तेज गति से जारी है।

भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर धान पंजीयन से कोई भी पात्र किसान वंचित नहीं रहेगा। सभी पात्र कृषकों का पंजीयन और अनुमोदन एग्रीस्टेक पोर्टल में निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे वे शासन की धान खरीदी योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: