छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पंचपारा संकुल के स्कूलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने हेतु एमडीएम में परोसा गया मुनगा भाजी युक्त दाल

images 16

रायगढ़, 5 अगस्त 2024। राज्य शासन के निर्देशानुसार बच्चों के शारारिक विकास हेतु मध्यान्ह भोजन मे पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाना है, जिसके लिये बच्चों को शाला में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके जिसके लिये मध्यान्ह भोजन में मीनू के साथ बच्चों को प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में बच्चों को मिले इसके लिये मध्यान्ह भोजन में दाल दिया जाना अनिवार्य होता है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के द्वारा शिक्षा विभाग की मध्यान्ह भोजन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि मध्यान्ह भोजन के दाल में अभी बरसात की सीजन में मुनगा भाजी डाल कर दाल पकाकर बच्चों को परोसा जाये।

उक्त निर्देश के परिपालन में मध्यान्ह भोजन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री दिनेश कुमार पटेल एव विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक पंचपारा श्रवण कुमार साव के मार्गदर्शन व समस्त प्रधान पाठकों के समन्वय से पंचपारा संकुल के सभी प्राथमिक एव माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन मे दाल के साथ मुनगा भाजी परोसा जा रहा है। संकुल पंचपारा के जिन विद्यालय में आज प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पंचपारा, प्राथमिक शाला मौहापाली, प्राथमिक शाला सुकुलभठली, प्राथमिक शाला नावापारा, प्राथमिक शाला कोसमंदा में मुनगा भाजी के साथ दाल परोसा गया तथा विद्यालय के मध्यान्ह भोजन संचालन समूह के विशेष सहयोग से मुनगा भाजी बच्चों को प्रदान किया जा गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: