छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मोंथा तूफान का असर : तीन दिन से नहीं निकली धूप, रायपुर सहित प्रदेश में बढ़ी ठंडक और बरसात जारी

images

रायपुर। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के मौसम को बदलने वाला चक्रवाती तूफान मोंथा का अवशेष झारखंड में मौजूद है. इसके प्रभाव से शुक्रवार को भी शहर में धूप नहीं निकली और कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई है. बादलों की वजह से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने की वजह ठंडकता है. छाए यहीं बादल रात के तापमान को नीचे जाने से रोक रखा है और पारा सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है.

समुद्र में बने चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों का मौसम बदला हुआ है. पिछले तीन दिन से शहर में पर्याप्त समय के लिए धूप नहीं निकली है. इसके अलावा बूंदाबांदी और खंड वर्षा की स्थिति बनी हुई है. छाए बादलों ने दिन में तेज धूप से राहत तो दिला दी है मगर रात का न्यूनतम तापमान सामान्य काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है.

शुक्रवार को छाए बादल दोपहर होने के बाद शहर के कई इलाकों में से काफी देर तक बरस पड़े. यह खंड वर्षा की स्थिति थी इसलिए मौसम विभाग के आंकड़ों में वर्षा दर्ज नहीं हो पाई है. मौसम में हुए बदलाव की वजह प्रदेश में रात में महसूस होने वाली ठंड अक्टूबर के अंतिम दिन में भी असर नहीं दिखा पाई है. हालांकि अब इस तूफान का प्रभाव कम होने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मोंथा चक्रवात का उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए बिहार पार करने और कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने वाला है. आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. रविवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट संभावित है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही हल्की बारिश भी होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: