मुंबई। फिल्म KD: The Devil के हाल ही में रिलीज हुए गाने सरके चूनर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए डांस और बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई है। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजकर इस गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है,शिकायत के बाद National Human Rights Commission (एनएचआरसी) ने भी गाने के कथित आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बोलों को लेकर नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भारी विरोध और कई शिकायतें मिलने के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। वकील विनीत जिंदल का आरोप है कि गाने के बोल बेहद अश्लील, सेक्सुअली सजेस्टिव और डबल मीनिंग वाले हैं। उनका कहना है कि वीडियो में दिखाए गए डांस मूव्स और प्रस्तुति अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जो सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह कंटेंट यूट्यूब सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे नाबालिगों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।जिंदल ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और
Information Technology Act, 2000 के प्रावधानों का हवाला देते हुए गाने को तुरंत बैन करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।यगौरतलब है कि इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, संगीत अर्जुन जन्या का है, कोरियोग्राफी प्रेम ने की है और इसे गायिका मंगली ने आवाज दी है। रिलीज के बाद गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि विवाद बढ़ने के बावजूद अब तक फिल्म के निर्माताओं, संजय दत्त या नोरा फतेही की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
देखें वीडियो
हालांकि अब तक देखा गया है कि कई बॉलीवुड सॉन्ग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है लेकिन नतीजा कुछ और नहीं लिखा बल्कि ऐसे मूवीस और सॉन्ग से टीआरपी बढ़ जाती है क्योंकि दर्शक ऐसे वीडियो लिंक को और सर्च करके देखते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

























