छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका: कांग्रेस अध्यक्ष समेत 7 नेता बीजेपी में शामिल

IMG 20241007 WA0014

सक्ति: इन दिनों देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक महत्वपूर्ण खबर आई है। जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, जनपद पंचायत अध्यक्ष रोशनी चंद्रा समेत 6 सदस्यों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष रोशनी चंद्रा ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय विकास और सेवा की भावना से प्रेरित है।

भाजपा में शामिल होने वालों में:

  1. रोशनी चंद्रा – जनपद पंचायत अध्यक्ष
  2. किशन साहू – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12
  3. नारायण निराला – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03
  4. रंभा भारद्वाज – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद
  5. अंजनी सिदार – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा
  6. कृष्ण कुमार चंद्रा – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा
  7. राधे श्याम चंद्रा – जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का आधार और बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस को अपने समर्थन में कमी का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव आने वाले चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: