छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पोषण और नियमित दवा सेवन से ही संभव है टीबी से पूर्ण उपचार : श्री चौधरी

IMG 20260117 WA0069
  • जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल
  • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 30 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

रायगढ़, 17 जनवरी 2026/ जिला चिकित्सालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के कर-कमलों से टीबी उपचाररत मरीजों को अतिरिक्त पोषण के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 30 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवा सेवन के साथ-साथ पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है। उन्होंने उच्च जोखिम समूह के मरीजों से समय पर दवाइयां लेने एवं नियमित जांच कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले में संदेहास्पद अथवा टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार एवं समुचित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री ब्रजेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रंजना पैंकरा, सिविल सर्जन डॉ. श्री दिनेश कुमार पटेल, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. श्रीमती जय कुमारी चौधरी सहित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. श्री ए.के. कुशवाहा, डॉ. श्री पी.के. गुप्ता, डॉ. श्री आर.के. गुप्ता, डॉ. श्री अभिषेक अग्रवाल, डॉ. श्रीमती सुषमा एक्का, डॉ. श्रीमती ज्योति एक्का, डॉ. श्री पी.के. चेतवानी तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. श्री देवेंद्र गुज्जर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: