छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त

IMG 20261119 WA0036

रायगढ़, 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर धान खपाने की मंशा से किए जा रहे धान के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में प्रशासनिक टीम ने दो गोदामों की जांच कर कुल 965 कट्टा धान जब्त किया।

एसडीएम लैलूंगा राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने झगरपुर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संतोष अग्रवाल के गोदाम में 900 कट्टा तथा विकास अग्रवाल के गोदाम में 65 कट्टा धान भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों गोदामों से कुल 965 कट्टा धान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।

अवैध भंडारण पर प्रशासन की लगातार निगरानी
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा धान के भंडारण एवं परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में गोदामों और धान भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान भंडारण से संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध धान का सत्यापन भी किया जा रहा है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध भंडारण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: