छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में कोयला लोड ट्रेलर ने बिजली खंभे को मारी टक्कर, कई गांवों की बिजली हुई गुल

Kelo Down Left 20260422 113800 0000

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि बाजार चौक दर्रामुड़ा के पास कोयला लेकर जा रहे एक ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से 11000 वोल्टेज की लाइन का खंभा पूरी तरह से मुड़ गया है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी वोल्टेज का खंभा क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह ट्रेलर रायगढ़ का बताया जा रहा है, जिसे ड्राइवर राजकुमार चला रहा था। यह गाड़ी कोयला लेकर सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी की ओर जा रही थी। हादसे के बाद से आसपास के गांवों में अंधेरा छा गया है और ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दे दी गई है, जिसके बाद विभाग की टीम सुधार कार्य के लिए मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। इसके साथ ही संबंधित सारडा एनर्जी कंपनी को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है और ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: