छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम की मां ने कराया सरकारी अस्पताल में इलाज, आम जनता की तरह उठाई सुविधा

image 2025 03 06T162116.815

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की माता जसमनी देवी ने यह साबित कर दिया कि सरकारी सुविधाएं आमजन के लिए ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के परिवार के लिए भी विश्वसनीय हैं। स्वास्थ्य जांच के लिए उन्होंने किसी निजी अस्पताल का रुख करने के बजाय, रायपुर के मेकाहारा (पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में सामान्य मरीज की तरह जांच कराई।

बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के अस्पताल पहुंचीं जसमनी देवी ने आम मरीजों की तरह पंक्ति में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और सरकारी अस्पताल की सेवाओं पर पूरा भरोसा जताया। उनके इस कदम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सादगी और जनसेवा की भावना को और बल मिला है।

मुख्यमंत्री साय हमेशा से ही सरकारी सुविधाओं को आमजन के लिए सुलभ और प्रभावी बनाने पर जोर देते रहे हैं। उनकी माता का यह निर्णय न केवल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास को बढ़ाएगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा भी देगा कि सरकारी सुविधाएं भरोसेमंद और सुलभ हैं।

जनता को मिला सकारात्मक संदेश
विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री की माता द्वारा सरकारी अस्पताल में इलाज कराना जनता के लिए एक मजबूत संदेश है। यह कदम सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। इससे यह भी साबित होता है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं किसी से कम नहीं हैं और हर नागरिक को इनका लाभ उठाना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: