छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में बीता बचपन, अब मुंबई में चमक बिखेर रहे स्वप्निल

E0A4B8E0A58DE0A4B5E0A4AAE0A58DE0A4A8E0A4BFE0A4B2E0A495E0A58BE0A49FE0A4B0E0A580E0A4B5E0A4BEE0A4B0
  • अपनी लिखी और निर्देशित शॉर्ट फिल्म ‘मछली जल की…’ के लिए मिल रही सराहना, एनएसडी ने बदली उनकी जिंदगी

रायगढ़। जिंदगी बहुत अनप्रेडिक्टेबल है। हर व्यक्ति में कुछ विशेष गुण होता है। इसे पहचान कर आगे बढ़ें तो कामयाबी निश्चित है। कई युवा इसे पहचान नहीं पाते तो कुछ जल्दी जान जाते हैं। इसी तरह की कहानी स्वप्निल कोटरीवार की है जिनका बचपन रायगढ़ में बीता। एक दिन एनएसडी जाने के फैसले ने उनका जीवन बदल दिया। अब वे मुंबई में चमक बिखेर रहे हैं। हाल ही में उनकी शॉर्ट फिल्म मछली जल की… प्रदर्शित हुई है। इसकी सराहना कई दिग्गज कलाकारों ने की है। फिल्मों की चमकीली दुनिया में एंट्री पाना सबके बस की बात नहीं। हाड़तोड़ संघर्ष के बाद कामयाबी मिलती है।

रायगढ़ की जमीन से उठा एक युवा भी इसी दुनिया का हिस्सा बन जाने के लिए घर से निकला। स्वप्निल कोटरीवार की कहानी बताती है कि निर्णय पक्का हो और रास्ता साफ तो मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। उनकी मां पोस्ट ऑफिस में नौकरी करती थी। सरस्वती शिशु मंदिर और नटवर स्कूल में पढ़ाई के बाद रायगढ़ में ही छोटे-मोटे काम करने लगा। लेकिन यहां मन नहीं लगा तो एनएसडी में किस्मत आजमाने का फैसला किया। बचपन से ही फिल्में आकर्षित करती थी। एनएसडी ने स्वप्निल को अभिनय, लेखन, निर्देशन की बारीकियां सिखाईं। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट हैं।

कई सालों तक मुंबई में संघर्ष के बाद छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। क्राइम पेट्रोल, पानसिंह तोमर, कोर्ट मार्शल और रक्तचरित्र जैसी चर्चित फिल्मों और नाटकों में काम करके इंडस्ट्री की गहरी समझ हासिल की। अब उस विजन को वे क्रिएटिविटी के लिए उपयोग कर रहे हैं। वे लेखक और निर्देशक के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हाल ही में स्वप्निल द्वारा निर्देशित 33 मिनट की शॉर्ट फिल्म मछली जल की… दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में सोहम मजूमदार, प्रसन्ना शर्मा और उज्ज्वल चोपड़ा जैसे जाने-पहचाने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

यह फिल्म जार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। स्वप्निल की यह फिल्म बहुत सरलता से लेकिन तरीके से कहानी सुनाती है। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराही जा रही है। कई प्रसिद्ध कलाकारों जैसे पंकज त्रिपाठी, राजेश तैलंग और कपिल शर्मा ने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर टैग और प्रमोट किया है।

image editor output image818059014 17783078053308108103676791104161

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी एक गरीब कार साफ करने वाले व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक एक गोल्डन क्रेडिट कार्ड मिल जाता है। कार्ड हाथ में आते ही उसके भीतर छुपा लालच और एक अनजान जानवर जाग उठता है। उसे लगने लगता है कि अब दुनिया की कोई भी चीज उसकी पहुंच से बाहर नहीं है। लेकिन जब वह यह बात अपने परिवार को बताता है, तो बच्चे सपनों में खो जाते हैं। लेकिन उसकी पत्नी उसे सही और गलत का फर्क समझाते हुए परिवार की सुरक्षा की चिंता जताती है। कहानी इंसान के लालच, नैतिकता और परिवार की जिम्मेदारी के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से सामने लाती है।

img 20260509 wa00112281934583346404106

क्रेजीमून पिक्चर्स दे रहा प्रतिभाओं को मौका

भारतीय फिल्म, थिएटर और स्वतंत्र सिनेमा की दुनिया में क्रेजीमून मूविंग पिक्चर्स प्रालि एक नए और मजबूत क्रिएटिव प्लेटफॉर्म के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यह प्रोडक्शन हाउस उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो-विजुअल कंटेंट, शॉर्ट फिल्म्स, इंडिपेंडेंट सिनेमा और एक्सपेरिमेंटल स्टोरीटेलिंग पर काम करता है, जहां हर कहानी को वास्तविक मानवीय अनुभवों और भावनाओं से जोडक़र पेश किया जाता है। कंपनी के क्रिएटिव हेड विनय रंगशाही हर प्रोजेक्ट में मजबूत विजुअल लैंग्वेज और सिनेमाई गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। अब दर्शकों की नजर कंपनी के आगामी वेब शो सन्नी डॉगी लव यू मैगी पर भी टिकी है, जिसे स्वप्निल कोटरीवार ने लिखा और निर्देशित किया है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: