छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा के पक्ष में सघन जनसंपर्क करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रोड शो में होंगे शामिल

1001237808 2
  • बुधवार को अपराह्न 1.30 बजे शक्ति गुड़ी चौक से आरम्भ होगा रोड शो

रायगढ़:- भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार अपराह्न 1.30 बजे से शक्ति गुड़ी चौक से प्रारंभ होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। शहर के मुख्य मार्ग से निकलने वाले इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद रहेंगे।

शक्ति गुड़ी चौक से अपराह्न 1.30 बजे शुरू होने वाला रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक,नगर निगम, ओवर ब्रिज के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म होगा।

रोड शो में मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो वार्ड नंबर 14,15,16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19,20 में खत्म होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए है। एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन एवं रोड शो में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ता रिचार्ज हो गए है उत्साहित कार्यकर्ता एक जुट होकर निगम चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहे है रायगढ़ नगर का पूरा माहौल भाजपा मय हो गया है।

img 20250204 wa00553919494764860624564

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: