छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर्णय से किसानों में खुशी की लहर

IMG 20261118 WA0013
  • कृषक भोज कुमार पटेल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, कहा-किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

रायगढ़, 17 नवम्बर 2026/ धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। पुसौर विकासखण्ड के ग्राम गोर्रा के किसान भोज कुमार पटेल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। यदि कोई किसान किसी कारणवश 15 या 16 क्विंटल ही धान बेच पाता है, तब भी उसे पात्रता के अनुसार अंतर की आदान सहायता राशि मिलेगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता नहीं रहेगी।

भोज कुमार पटेल ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। किसान ने बताया कि वे 25 एकड़ में धान की खेती करते हैं। धान खरीदी की व्यवस्था से उन्हें अच्छी सुविधा मिल रही है। उन्होंने गोर्रा धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

भोज कुमार ने बताया कि सोसायटी में पेयजल सहित किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं अच्छी हैं। साथ ही कहा कि प्रति एकड़ मिलने वाली आदान सहायता राशि से ट्रैक्टर खरीदने की योजना है। धान बेचने से मिलने वाली राशि से वे रबी फसल में गेहूं की खेती भी करते हैं। किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों से उन्हें खेती-किसानी में सहारा मिल रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: