छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरी में विशाल रोड शो, जनता का मिला भरपूर समर्थन

  • नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ

धमतरी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल रोड शो में शामिल हुए, जहाँ रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के गगनचुंबी नारों से पूरा धमतरी शहर गूँज उठा।

श्री साय ने जनता से कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा सहित सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ धमतरी शहर को दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता को अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने की गारंटी दी।

म्युनिसिपल स्कूल से शुरू हुए इस विशाल रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चैराहों से गुजरते हुए बिलाई माता मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। जहाँ सीएम साय ने विंध्यवासिनी माता की पूजा-अर्चना कर धमतरी सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

रोड शो में महापौर प्रत्याशी श्री रामू रोहरा जी, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू जी, श्री इंदर चोपड़ा जी, जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250210 wa00684847968093120859451
img 20250210 wa00714479385608165671789
img 20250210 wa00705430128960416427693
img 20250210 wa0069124115819964695913
img 20250210 wa00727409011057937467140

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: