रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक खेलों में ब्रांज मेडल जीतने पर इंडियन हाकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्पेन के विरुद्ध भारतीय टीम ने शानदार मैच खेला। उन्होंने कहा कि हाकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारत की टीम ने आज शानदार खेल दिखाते हुए देश की प्रतिष्ठा को विश्व पटल में बनाये रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के अपने सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी बधाई है जिन्होंने आज दो गोल दागकर देश की विजय सुनिश्चित कर दी।

Latest News
कुनकुनी में भागवत कथा में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल, पंडित युवराज पाण्डेय से लिया आशीर्वाद
18 नवम्बर 2026
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण और 93 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने दबोचा
18 नवम्बर 2026
रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा को लेकर एसडीओपी सतीश भार्गव का औचक निरीक्षण, आगंतुकों की अनिवार्य एंट्री और शराब-नशे की सामग्री पर प्रतिबंध के सख्त निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
18 नवम्बर 2026




















