छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, फिल्म जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

image 2025 02 03T080020.198

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री ‘छालीवुड’ के चर्चित अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का रविवार रात 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 42 साल की उम्र में उनका जाना फिल्म और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर रायपुर के महादेव घाट श्मशान घाट में किया जाएगा।

फिल्म और राजनीति में सक्रिय भूमिका
राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। भाजपा ने उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी थी।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अमूल्य योगदान
राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे। उन्होंने “टूरा चाय वाला,” “मया 2,” “परशुराम,” “माया दे दे माया ले ले,” “मायारु बाबू,” और “किरिया” जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। वे एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे।

शोक की लहर
राजेश अवस्थी के असमय निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: