छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : आज नामांकन की अंतिम तिथि, 1.75 लाख से अधिक पदों के लिए होगा मतदान, जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम

nikay panchayat V jpg 442x260 4g

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज है। पंचायत चुनाव में जिला जनपद, ग्राम पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के पदों के लिए उम्मीदवार आज तक अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। आज सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। यह चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न होंगे।

images 1379567035119932457

चुनाव में कौन-कौन से पद होंगे शामिल?
इस चुनाव में कुल 433 जिला पंचायत सदस्य, 2,973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,180 ग्राम पंचायत पंच के पदों के लिए मतदान होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के नामांकन की संभावना है, जो क्षेत्रीय विकास और प्रशासन में अहम भूमिका निभाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि सभी उम्मीदवारों को नामांकन करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा सभी उम्मीदवारों को चुनावी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: