Skip to content

CG Weather Update : फरवरी में ही तपने लगा छत्तीसगढ़! क्या मार्च से पहले खत्म हो जाएगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा संकेत

IMG 20260205 WA0002

रायपुर। फाल्गुन के तीसरे दिन ही राजधानी में दिन व रात गर्म होने लगे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री को पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में जगदलपुर के बाद रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। फरवरी के पहले सप्ताह में यह स्थिति है तो आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

मार्च तक रात में हल्की ठंड की संभावना
राजधानी में दिन में तीखी धूप की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन का पारा चढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में पेंड्रारोड में हल्की बारिश की खबर है। इसके अलावा कहीं भी पानी नहीं गिरा है। राजधानी में भी दिसंबर से अब तक एक बूंद पानी नहीं गिरा है। इस कारण भी धूल बढ़ गई है और लोगों को स्वास्थ्यगत परेशानियां हो रही हैं। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही धुंध छाने की भी संभावना है।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को और दूसरा 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इन विक्षोभों के अप्रत्यक्ष असर से छत्तीसगढ़ में बादल छाने और हल्की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना रहेगा। जहां उत्तर के इलाकों में ठंड का असर तेज हो सकता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: