Skip to content

बच्चों के लिए खुशखबरी: इस साल स्कूल होंगे 64 दिन बंद, जानिए दशहरा और दिवाली में कितने दिन छुट्टी

1200 675 22441330 thumbnail 16x9 img 1

रायपुर। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस साल बच्चों की पढ़ाई के बीच कब-कब लंबा अवकाश मिलेगा, तो आपके लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार बच्चों को पढ़ाई से ब्रेक के लिए कुल 64 दिन का अवकाश मिलने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस बार दशहरा और दीपावली पर 6-6 दिन की छुट्टी रहेगी, वहीं शीतकालीन छुट्टी 6 दोनों का होगा और गर्मी की छुट्टियां सीधी 46 दिन की होंगी। यानी इस बार बच्चों और पैरेंट्स दोनों के लिए पहले से प्लान बनाना आसान होगा।

अवकाश की सूची इस प्रकार है –

  • दशहरा अवकाश : 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
  • दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश : 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 (6 दिन)
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)

इस तरह कुल अवकाश 64 दिन तय किया गया है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए यह शैक्षणिक सत्र पहले से ही स्पष्ट हो गया है कि कब स्कूल बंद रहेंगे और कब पढ़ाई नियमित चलेगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी यह कैलेंडर अब सभी स्कूलों में लागू होगा।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

वेब न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय वर्तमान में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के डिजिटल विंग 'kelopravah.news' में न्यूज़ एडिटर के रूप में समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग और संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 15 वर्षों के NBFC क्षेत्र के अनुभव के बाद, समय की परिस्थितियों के कारण उन्होंने पत्रकारिता को चुना और 'RIG24 Media Network' जॉइन किया। वहां कार्य करते हुए ही उन्होंने BJMC की प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की और अपनी कार्यकुशलता के दम पर सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुँचे। अक्टूबर 2021 से वे 'केलो प्रवाह' के वेब पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का कुशल संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। विकास विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रमों, जनसरोकार, राजनीति, खेती-किसानी, स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और करियर (Job) जैसे विभिन्न विषयों पर पाठकों की रुचि के अनुसार निरंतर और सरल शैली में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं।

Share: