छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा दोबारा स्थापित, आरोपी मनोज कुर्रे गिरफ्तार — CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

image editor output image 6734995 1761553366620

रायपुर। राजधानी के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के एक दिन बाद सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई। मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी मनोज कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है। जानकारी के मुताबिक, नशे की हालत में आरोपी मनोज कुर्रे ने घटना को अंजाम दिया था। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया था। घटना से लोगों में भारी आक्रोश था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: