छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Police Transfer: प्रदेश में 18 अफसरों की नई पदस्थापना, रायगढ़ के CSP मयंक मिश्रा का सुकमा ट्रांसफर, अमन कुमार को SIA और अजय को मिली SIB की जिम्मेदारी

mahanadi bhavan

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 2021 से 2024 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां

आदेश के अनुसार, बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रहे अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) और अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं प्रबंध) के पद पर पदस्थ किया गया है। एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF) बनाया गया है। बीजापुर में पदस्थ रहे रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) और सुकमा में पदस्थ रहे रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (बीजापुर) का सेनानी नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में बदले गए ASP (ऑप्स)

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रहे सुमीतकुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स) कांकेर और रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को ASP (ऑप्स) नारायणपुर भेजा गया है। रायगढ़ के CSP मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स) सुकमा, राजनांदगांव की CSP वैशाली जैन को ASP (ऑप्स) जगदलपुर, कोरबा के CSP विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स) नारायणपुर, दुर्ग के CSP हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स) कोंडागांव और अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल को ASP (ऑप्स) बीजापुर पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षु अफसरों को फील्ड में नई तैनाती

गृह विभाग ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी हैं। प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर बनाया गया है। वहीं प्रशिक्षु अधिकारी साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक (रायपुर नगरीय) का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव और प्रतीक बंसोडे को नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर नियुक्त किया गया है।

image 1791533501
image 1 1791533519

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: