छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ‘अखंड ॐ नमः शिवाय’ जाप के संध्या महाआरती में शामिल हुए

FB IMG 1723317848632

रायगढ़। धर्म रक्षा समिति एवं संस्था हिंद सेवक के सामूहिक तत्वाधान में राजा महल के समीप माता समलाई मंदिर प्रांगण में चल रहे “अखंड ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप कार्यक्रम के छठवें दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी पूजन स्थल पहुंचे और हजारों रुद्राक्ष से निर्मित अद्भुत शिवलिंग के दर्शन कर रायगढ़ सहित पूरे छग की खुशहाली और सुख समृद्धि हेतु मंगलकामना की, दर्शन उपरांत भगवान श्री महादेव की संध्या में होने वाली शिव आरती में भी से सम्मिलित हुए।

इस दौरान सभी सदस्यों ने श्रावण के पवित्र मास में इस महान और अद्भुत धार्मिक कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति के संयोजक विकास केडिया सहित सभी शिवभक्त सदस्यों की खूब सराहना की और कहा कि इस अनुष्ठान के शुभ अवसर पर भक्तों की उपस्थिति एवं श्रद्धा-भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया। भोलेनाथ की कृपा से सभी को सुख-समृद्धि मिले। संध्या आरती पश्चात वित्त मंत्री द्वारा श्रदालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता , प्रेस क्लब, अग्रवाल मित्र सभा,अग्रसेन सेवा संघ,पुर्वांचल भोजपुरी समाज, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, श्याम मंदिर महिला समिति,थवाईत समाज, दिव्य शक्ति,लिनेस क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब रायल एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

fb img 17233178701288199429129271257469
fb img 17233178616451955893775267034869
fb img 17233178648283634915736734484604
fb img 17233178673667335767516928201008

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: