छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव, दोनों डिप्टी सीएम समेत इन मंत्रियों को मिले अतिरिक्त जिले, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

3126482 untitled design 14

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में मामूली संशोधन किया है. इन बदलावों में दो डिप्टी सीएम के साथ टंकराम वर्मा और लखनलाल देवांगन को अतिरिक्त जिले दिए गए हैं. बता दें कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनके प्रभार वाले जिलों को दूसरे मंत्रियों को सौंपने के साथ ही कुछ अन्य संशोधन भी किए गए हैं.

जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
संशोधन के अनुसार उपमुख्यमंत्री अरुण साव को अब कांकेर जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं विजय शर्मा को बस्तर, लखनलाल देवांगन को कोंडागांव और टंकराम वर्मा को नारायणपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

fb img 17232535260771273613935575420034

बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा से इस्तीफा दिया था. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा था. रायपुर लोकसभा से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था.

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट से 5 लाख 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल फिलहाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक भी थे. नियम के मुताबिक, सांसद के रूप में उनके निर्वाचन के नोटिफिकेशन जारी होने के 14 दिनों के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना था. अगर वे इस अवधि में इस्तीफा नहीं देते हैं तो लोकसभा से उनकी सदस्यता अपने आप खत्म हो जाती. 

रायपुर दक्षिण से विधायक थे अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर दक्षिण से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. अग्रवाल ने 67,719 वोटों से कांग्रेस के डॉ. महंत रामसुंदर दास को हराया था.  रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर अब तक भाजपा का ही कब्जा रहा है. अग्रवाल 34 सालों से लगातार विधायक थे. वे पहला चुनाव अविभाजित मध्य प्रदेश की रायपुर टाउन विधानसभा सीट से जीते थे.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: