छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मांड नदी में रेत का अवैध खनन करते चेन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त

E0A4AEE0A4BEE0A482E0A4A1E0A4A8E0A4A6E0A580E0A4AEE0A587E0A482E0A4B0E0A587E0A4A4E0A495E0A4BEE0A485E0A4B5E0A588E0A4A7E0A496E0A4A8E0A4A8
  • रेंगालपाली में बिना टीपी के दो ट्रेलर भी जब्त, खनिज विभाग की जबर्दस्त कार्रवाई

रायगढ़। खनिज विभाग ने जिले में रेत और गिट्टी के अवैध खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। चंद्रशेखरपुर में मांड नदी से रेत की अवैध निकासी की जा रही थी। वहां से एक चेन माउंटेन मशीन समेत तीन वाहन जब्त किए गए हैं। जबकि रेंगालपाली बैरियर में बिना टीपी के गिट्टी से भरे दो ट्रेलर जब्त किए गए हैं। खनिजों के अवैध दोहन में लगे माफियाओं ने प्रशासन को भी चकमा देकर अपना कारोबार सेट कर लिया है। सरकार ने रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। खनिज विभाग की टीम ने तीन जगहों पर कार्रवाई करते हुए करीब आठ वाहनों को जब्त किया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई चंद्रशेखरपुर छाल में हुई। यहां मांड नदी से रेत की अवैध निकासी की जा रही थी। सहायक खनिज अधिकारी आशीष गढ़पाले और खनिज निरीक्षक अनुराग बड़ा ने मौके पर छापा मारा। वहां एक चेन माउंटेन मशीन, एक जेसीबी और दो हाईवा क्रमांक सीजी 13 बीसी 7535 को जब्त किया है। उक्त खनन में घरघोड़ा के रितेश गुप्ता का नाम सामने आ रहा है। खनिज विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इसके अलावा खनिज विभाग ने घरघोड़ा के कुरकेट नदी से रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को भी जब्त किया है। 

न ऑनलाइन न ऑफलाइन पर्ची, बिना टीपी के गिट्टी

वर्तमान में खनिज विभाग ने क्रशरों को मैन्युअल पर्ची देने की व्यवस्था खत्म कर दी है। खनिज ऑनलाइन पोर्टल से ही पर्ची जारी होगी। लेकिन क्रशर संचालक बिना पंजीयन कराए बिना पर्ची के ही काम कर रहे हैं। रेंगालपाली खनिज जांच बैरियर में दो ट्रेलरों को बिना रॉयल्टी पर्ची के जब्त किया गया है। वाहन क्रमांक सीजी 06 एचबी 4742 और सीजी 06 एचबी 4746 में लाइमस्टोन लोड था जो ओडिशा ले जाया जा रहा था। दोनों में टीपी नहीं मिली। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

img 20260512 wa00017037601392444644615
img 20260512 wa00044233866577235794027
img 20260512 wa00026618877622954983585

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: