छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 5 दिनों में 6-8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

images 2 4

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने वाला है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। रविवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर जिले में हल्की बारिश हुई, जबकि बलरामपुर एक बार फिर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 31 दिसंबर से प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक में इजाफा होगा। कोहरे की स्थिति वन क्षेत्रों में बनी रहेगी, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, रात के समय ठंडक बढ़ने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में बढ़ती ठंड ने लोगों को सावधानी बरतने पर मजबूर कर दिया है। खासकर ठंड के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: