छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG News: छत्तीसगढ़ में संपत्ति की गाइडलाइन तय करने के नियमों में बड़ा सुधार, भूमि निर्धारण को लेकर नया आदेश जारी

Registry

रायपुर : राज्य सरकार ने भूमि निर्धारण को लेकर नया आदेश जारी किया है। राजस्व विभाग की ओर से 13 बिंदुओं में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें नगर निगम सीमा, ग्रामीण क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि की दरें तय की गई हैं।

कृषि भूमि को आवासीय या औद्योगिक प्रयोजन के लिए डायवर्ट

यदि कोई व्यक्ति कृषि भूमि को आवासीय या औद्योगिक प्रयोजन के लिए डायवर्ट करता है, तो अब उसे राजस्व संहिता की धारा 258 की उपधारा के अंतर्गत पुनः निर्धारण कराया जा सकेगा।

प्रीमियम की दरों में भी संशोधन

इसके साथ ही प्रीमियम की दरों में भी संशोधन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का यह निर्णय प्रदेश में भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: