छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Breaking: सीएम विष्णुदेव की काफिले का एक्सीडेंट

Copy of Logo Banner 24 11 1
  • काफिले की दो गाड़ी आपस में टकराई
  • गाय के सामने आ जाने से हुआ हादसा, सीएम सुरक्षित

रायपुर, 27 सितंबर 2024। दुर्ग के मठपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला सर्किट हाउस दुर्ग जा रहा था। इस दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग के सामने में मुख्यमंत्री के काफिला के पीछे चल रही दो गाड़िया आपस में टकरा गई। मार्ग से गुजरने के दौरान सड़क किनारे एक गाय थी, जो अचानक सड़क पर आ गई। घटना के समय वाहनाें की गति कम थी। इस वजह से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना में मुख्यमंत्री के वाहन को कुछ भी नहीं हुआ। काफिले में शामिल एक गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला रूका नहीं। मुख्यमंत्री सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंच गए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: