छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डिजिटल सुशासन की दिशा में रायगढ़ की पहल का केंद्रीय अधिकारियों ने किया अवलोकन

IMG 20261110 WA0030
  • कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की प्रतिनिधि ने ई-नजूल, ई-नकल सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का किया निरीक्षण

रायगढ़, 10 नवम्बर 2026/ सुशासन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई डिजिटल सेवाओं एवं ऑनलाइन व्यवस्थाओं का भारत सरकार के अधिकारियों ने अवलोकन किया। गत दिवस 6 नवंबर को भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक श्री पार्थसारथी भास्कर एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, नई दिल्ली की यंग प्रोफेशनल सुश्री अंबालिका ने जिले का दौरा कर विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली और उनके माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-नजूल, राहत रायगढ़, ऑनलाइन अभिलेख कक्ष, ई-नकल तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) पोर्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन सेवाओं की कार्यप्रणाली, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शासकीय प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इन डिजिटल सेवाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना और कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देना है।

ऑनलाइन अभिलेख कक्ष एवं ई-नकल के माध्यम से नागरिकों को पुराने अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। वहीं, ई-नजूल और राहत रायगढ़ पोर्टल के माध्यम से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला खनिज न्यास पोर्टल के जरिए खनिज न्यास से जुड़े कार्यों और जानकारियों का डिजिटल प्रबंधन किया जा रहा है।

इस दौरान श्री भास्कर ने कलेक्ट्रेट परिसर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित ऑनलाइन अभिलेख कक्ष के सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सेवाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेख कक्ष का अवलोकन कर दस्तावेजों के संधारण, अभिलेखों की उपलब्धता और उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. हेमेन्द्र भुआर्या, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, जिला खनिज न्यास के सलाहकार श्री अखिल श्रीकुमार एवं जिला पंचायत के प्रोग्रामर श्री अभिषेक दंडेकर उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: