छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में फिर सक्रिय हुए चोर, वेयरहाउस से केबल तार और लोहे का सामान पार

IMG 20260323 WA0018

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गौशाला रोड स्थित एक वेयरहाउस का सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए केबल तार और लोहे का सामान पार कर दिया। मामले में चौकी खरसिया में एफआईआर क्रमांक 0143/26 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंकित कुमार अग्रवाल, निवासी मौहापाली रोड खरसिया, ने अपनी शिकायत में बताया कि गौशाला के पास स्थित उनके वेयरहाउस में बोरिंग और स्ट्रीट लाइट के लिए केबल तार लगाए गए थे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवाल के ऊपर लोहे का एंगल और कंटीले तार भी लगाए गए थे। दिनांक 23 मार्च 2026 की रात करीब 9:20 बजे से 9:40 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बोर में लगे लगभग 15 मीटर केबल तार, स्ट्रीट लाइट के तार तथा बाउंड्री में लगे लोहे के एंगल और कंटीले तार को काटकर चोरी कर लिया।

प्रार्थी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके वेयरहाउस को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे साफ जाहिर होता है कि चोर क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: