छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गुंडागर्दी का लाइव ‘फिल्मी सीन’: दिनदहाड़े स्कूल जा रहे छात्र को उठाया, सुनसान जगह ले जाकर कपड़े उतारे और जानवरों की तरह पीटा, Video Viral

Saktinews

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के अड़भार क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल के एक नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर रास्ते से जबरन ले जाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के लिए निकले छात्र को चार मोटरसाइकिलों पर पहुंचे 8 से 9 युवक अपने साथ शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अधिकांश आरोपी नाबालिग होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से आत्मानंद स्कूल जाने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में युवकों ने उसे रोककर जबरन अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान छात्र के कपड़े भी उतरवाए गए। इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और शिकायत दर्ज होने पर कार्रवाई शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधिकांश आरोपी नाबालिग प्रतीत हो रहे हैं। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह, इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share:
error: Content is protected !!