छोड़कर सामग्री पर जाएँ

3 दिन से लापता छात्र का खेत में दफन मिला शव, मचा हड़कंप.. पुलिस जांच में जुटी

Sakti 2

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तीन दिन से लापता नौवीं कक्षा के छात्र का शव खेत में दफन मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सक्ती थाना क्षेत्र के परसदाखुर्द गांव में शनिवार को पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान छात्र कपिल कुमार केवट का शव बरामद किया। मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, कपिल कुमार केवट गांव के शासकीय स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था और पिछले तीन दिनों से लापता था।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी तलाश के दौरान खेत में दफन शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि आरोपी छात्र को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद हत्या कर शव को खेत में दफना दिया गया। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच दल भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: