छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की कार ट्रक से टकराई, सड़क हादसे में घायल; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

E0A495E0A4BFE0A4B0E0A4A3E0A4A6E0A587E0A4B5E0A495E0A580E0A495E0A4BEE0A4B0E0A49FE0A58DE0A4B0E0A495E0A4B8E0A587E0A49FE0A495E0A4B0E0A4BEE0A488

रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में उन्हें कमर और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे। वापसी के दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई। हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

किरण सिंह देव को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, किरण देव को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक प्रशासन या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस हादसे में किरण सिंह देव का चालक भी घायल हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: