छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा सदस्यता अभियान: लैलुंगा विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

IMG 20241001 WA0013

रायगढ़। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान में और अधिक गति लाने के साथ साथ सदस्यता की समीक्षा करने के लिए प्रदेश और जिलों के बाद रायगढ़ में भाजपा द्वारा लैलुंगा की विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि हमें सदस्यता अभियान को गति देने के लिए हर बूथ में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ना होगा, जिसके लिए हमें गाँव में छोटी-छोटी टोली बनाकर निकला चाहिए जिससे गाँव में अधिक से अधिक सदस्य बने साथ ही उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराते चले।

पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बताया कि लैलुंगा विधानसभा को पचहत्तर हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है,इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है इसीलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है ,मुझे भरोसा है की लैलुंगा विधानसभा जल्द निधार्रित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे साथ ही भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक हमे पहुंचाना है और उन्हें भी सदस्य बनाना है।

जिला संयोजक विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विधानसभा में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लिया एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संपर्क करने व लोगों सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करने को कहा। जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल चुनाव के लिए प्रत्येक मंडल मे सौ सक्रिय सदस्य बनाया अनिवार्य है इसीलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और सभी मंडलों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने है।

बैठक का संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक एवं आभार प्रदर्शन करते हूँ भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा ने कहा कि लैलुंगा विधानसभा का प्रदर्शन हमेशा से पुरे जिले में अच्छा रहा है इसे दोहराते हुए हमें जिला में पहला स्थान आना है इसके लिए हमें और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, अरुण राय, सुरेन्द्र पांडेय, अमरदीप सिंह जटाल ,महेश राम उरांव सहित विधानसभा समन्वय समिति, महामंत्री,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: