छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शीतलहर की चेतावनी के बीच स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब सुबह देर से खुलेंगे और शाम को जल्दी बंद होंगे सभी स्कूल

image editor output image613106433 1764239165538

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक करवट लेने लगा है। उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं ने कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, जीपीएम, रायगढ़, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर में तापमान में तेज गिरावट की चेतावनी जारी की है। इसी बदलते मौसम के बीच अब स्कूलों की समय-सारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है।

बिलासपुर में बदले स्कूलों के समय
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव का आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत अब स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। यानी बच्चे अब आधे घंटे देर से स्कूल पहुंचेंगे और एक घंटे पहले घर लौट सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय तापमान काफी नीचे चला जाता है, जिससे खासकर छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे नए समय का सख्ती से पालन करें। यह आदेश मौसम सामान्य होने तक लागू रहेगा।

अंबिकापुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया। वहीं राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 16°C से 30°C के बीच रहेगा। सुबह और रात में हल्की सर्दी, जबकि दोपहर में अच्छी धूप मिलेगी।

धीरे-धीरे बढ़ रही है सर्दियों की दस्तक
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ का मौसम “संतुलित मोड” में है, न बहुत ठंड और न बहुत गर्मी। लेकिन आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि उत्तर भारत से ठंडी हवाएँ लगातार प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा स्कूल समय में किया गया बदलाव बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक जरूरी कदम माना जा रहा है।

whatsapp image 2025 11 27 at 101626818267508797605 1

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: